बहरीन: पुलिस अधिकारी को 12 साल की क़ैद
प्रकाशित
बहरीन में एक अदालत ने एक पुलिस अधिकारी को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इंकार करने के लिए 12 साल की जेल की सज़ा सुनाई है.
अली अल-ग़निमी को ग्यारह रैलियों में भाग लेने और बिना छुट्टी के काम से ग़ैर हाज़िर रहने के लिए साढ़े सात साल, सरकार के ख़िलाफ़ नफ़रत को शह देने के लिए तीन और शांति भंग करने के लिए दो साल की सज़ा सुनाई गई है.
























