चीन के निर्माण क्षेत्र में बेहतरी के आसार
प्रकाशित
चीन में आए ताज़ा आंकड़ो के अनुसार निर्माण के क्षेत्र में बेहतरी हुई है जिससे ये उम्मीद जगी है कि नए साल में आर्थिक विकास की गति स्थिर रहेगी.
सांख्यिकीय विभाग कार्यालय का कहना है कि इस क्षेत्र से संबंधित सूचकांक में दिसंबर के आंकड़े नवबंर के मुक़ाबले ऊपर हैं.
बताया जा रहा है कि क्रिसमस और चीनी नव वर्ष की वजह से उत्पादकता में तेज़ी आई होगी.
चीन की सरकार ने कहा था कि साल 2012 में आर्थिक विकास की गति बेहतर रहेगी.
हालांकि कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अभी स्थिर विकास की बात करना जल्दी होगी.






















