परमाणु हथियारों के मुद्दे पर भारत-पाक वार्ता
प्रकाशित
भारत और पाकिस्तान के बीच इस्लामाबाद में परमाणु हथियारों के मुद्दे पर विश्वास बहाली के लिए दो दिवसीय बातचीत सोमवार को शुरु हो रही है.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ परमाणु हथियारों के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच विश्वास की बहाली के लिए यह वार्ता हो रही है ताकि इसके ख़तरे से दोनों देशों के बचाया जा सके.
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुनवर सईद भट्टी कर रहे हैं जबकि वरिष्ठ अधिकारी डी लाल वर्मा कर रहे हैं.
अधिकारियों का कहना है कि इस बातचीत में दोनों देशों के सैन्य अधिकारी भी भाग ले रहे हैं.
परमाणु मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच यह वार्ता करीब चार सालों के बाद हो रही है इससे पहले दोनों देशों के बीच अक्तूबर 2007 में बातचीत हुई थी.
























