भूमि अधिग्रहण: चीन में हिंसक विरोध के बाद ग्रामीणों की जीत

प्रकाशित

दक्षिणी चीन में भूमि अधिग्रहण के एक विवाद में ग्रामीणों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने अपनी योजना वापस ले ली है.

सरकार एक बिजली घर बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण करना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों ने इसका खुला विरोध किया था और एक रैली निकालने की धमकी दी थी.

लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों से समझौता हो गया है और अब वे अपनी योजना वापस ले रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले ही एक बिजली घर के प्रदूषण से परेशान हैं और वे दूसरा बिजली घर नहीं बनने देना चाहते.