'ईरान ने अमरीकी ड्रोन को गिराया'
प्रकाशित
ईरान से मिली रिपोर्टों के मुताबिक सेना ने पूर्वी हिस्से में एक अमरीकी ड्रोन को मार गिराया है. स्थानीय मीडिया ने ड्रोन को आरक्यू170 रिकॉनीसेंस एयरक्राफ़ट बताया और कहा कि इसे ज़्यादा क्षति नहीं हुई है.
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत में काफ़ी चिंता है. अमरीका को आशंका है कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है.
























