विश्व युद्ध के समय का बम मिला, शहर खाली करवाने की तैयारी
प्रकाशित
राइन नदी में दूसरे विश्व युद्ध के समय का एक बड़ा बम मिला है जिसके बाद अधिकारी जर्मनी के शहर कॉबलेंज़ में 45 हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं.
रविवार को इस बम को निष्क्रिय किया जाएगा लेकिन उससे पहले आधे कॉबलेंज़ शहर को खाली करना पड़ेगा. इस शहर के दो अस्पतालों, एक जेल और सात सहायता आवासों को खाली किया जा रहा है.
राइन नदी में मिले ब्रितानी बम का नाम ब्लॉकबस्टर है. ये तीन मीटर लंबा और क़रीब दो टन के वज़न का है.
इसे पिछले हफ़्ते उस वक़्त देखा गया जब कम बारिश की वजह से राइन नदी का जल स्तर कम हो गया था.


























