सीरिया पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी

प्रकाशित

संभावना है कि अरब लीग के अधिकारी शनिवार को सीरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की योजना बनाना शुरु करेंगे.

इससे पहले अरब लीग ने सीरिया की सरकार के लिए शुक्रवार तक का समय सीमा तय की थी कि वह सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई रोक दे.

लेकिन सीरिया ने इसे अनदेखा कर दिया.

कहा जा रहा है कि प्रतिबंध के तहत सीरिया में व्यावसायिक विमानों पर और उसके साथ आर्थिक लेनदेन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.