मंगल ग्रह पर सबसे बड़े मिशन की तैयारी

प्रकाशित

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे बड़े मिशन को भेजने की आख़िरी तैयारी की जा रही है.

इस अभियान का मक़सद ये पता लगाना है कि क्या इस ग्रह पर जीवन कभी संभव था या नहीं.

इस अभियान में मानवरहित रॉकेट भेजा जा रहा है. इस रॉकेट में एक घूमने वाला वाहन भी होगा, जो एक बड़ी गाड़ी के आकार का होगा.

छह चक्कों वाली इस मोबाइल लेबॉरेटरी का नाम क्यूरियोसिटी रखा गया है. ये रॉकेट मंगल ग्रह से मिट्टी के सैंपल इकट्ठा करेगा और कैमरे से इस ग्रह के सतह को स्कैन भी किया जाएगा.