तुर्की ने कुर्दों की हत्या के लिए माफ़ी माँगी
प्रकाशित
तुर्की के प्रधानमंत्री रिसेप तैयब अर्दोगान ने साल 1930 में तुर्की की सेना के हाथों मारे गए 13,000 से ज़्यादा कुर्दों की हत्या के लिए माफ़ी माँगी है.
अर्दोगान पहले तुर्की नेता है जिन्होंने इन हत्याओं के लिए माफ़ी माँगी है.
केंद्रीय तुर्की में कुर्दों पर सेना ने हवाई हमले और ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया था.
इस्तांबुल में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अर्दोगान की माफ़ी को कुछ कुर्द शक की निगाह से देख रहे है.
इन लोगों का मानना है कि ये एक अवसरवादी क़दम है क्योंकि जब ये घटना हुई उस समय मुख्य विपक्षी पार्टी सीएचपी सत्ता में थी.
























