ट्यूनिशिया: नए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति हुए तय
प्रकाशित
ट्यूनिशिया की मुख्य पार्टियों ने देश के नए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पदों पर समझौता कर लिया है.
इस समझौते के मुताबिक हमादी जेबाली ट्यूनिशिया के नए प्रधानमंत्री होंगे.
जेबाली इस्लामी पार्टी एनाहदा के उपाध्यक्ष हैं.
पिछले महीने हुए आम चुनावों में एनाहदा को सबसे ज़्यादा सीटें मिली थीं.
वहीं वामपंथी पार्टी 'कॉग्रेस फ़ॉर द रिपब्लिक' के अध्यक्ष मोंसेफ़ मारज़ौकी देश के नए राष्ट्रपति होंगे.
मंगलवार को संसद की पहली बैठक है जिसमें इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी.
























