आडवाणी की जन चेतना यात्रा का दिल्ली में समापन आज

प्रकाशित

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा का समापन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा.

आडवाणी ने काला धन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लोगो का ध्यान खीचने के मकसद से 40 दिनों की रथयात्रा बिहार के सिताब दियारा से शुरू की थी.

इस रथयात्रा के दौरान लाल कृष्ण आडवाणी ने 22 राज्यों और पाँच केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया है.

उम्मीद की जा रही है कि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, अनंत कुमार, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत पार्टी के सभी बड़े नेता रैली के समापन के लिए रामलीला मैदान में पहुचेंगे.