राजस्थान मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

प्रकाशित

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया है.

शिक्षा मंत्री भरोसीलाल जाटव समेत 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है.

जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है, उनमें रामलाल जाट और भंवरलाल मेघवाल का नाम भी शामिल है.

नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दोपहर बाद राजभवन में होगा.

इससे पहले, मंगलवार को राजस्थान मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने इस्तीफ़े सौंपे दिए थे .

महत्वपूर्ण है कि भंवरी देवी प्रकरण में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा समेत कांग्रेस के विधायक और मंत्रियों के संदेह के घेरे में आने के बाद गहलोत सरकार को तीखी आलोचनाओं का सामना करना प़डा रहा था.

इसके अलावा कुछ और मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार में लिफ्त होने के आरोप भी लगे थे.