भारत में पाकिस्तानी क़ैदियों की संख्या पर चकित सुप्रीम कोर्ट

प्रकाशित

भारतीय जेलों में बिना मुक़दमे बंद पाकिस्तानी क़ैदियों की बड़ी संख्या पर सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करे.

जस्टिस आरएम लोधा की अगुआई वाली खंडपीठ ने सरकार से ये भी पूछा है कि पाकिस्तानी क़ैदियों में जो चार महिलाएँ हैं, उन्हें बिना देरी के क्यों नहीं स्वदेश भेज देना चाहिए.

जस्टिस लोधा ने कहा है कि ये आश्चर्यचकित करने वाली बात है कि क़रीब 254 पाकिस्तानी बिना किसी मुक़दमे के भारतीय जेलों में बंद हैं.