बलात्कार और हत्या मामले पर मौत की सज़ा

प्रकाशित

केरल में त्रिसूर की एक फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने 23 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार और फिर उनकी हत्या करने के मामले में तमिलनाडु के एक व्यक्ति को मौत की सज़ा सुनाई है.

अदालत के जज रवींद्र बाबू ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि 30 वर्षीय गोविंदाचामी ने महिला के साथ नृशंस तरीक़े से बलात्कार किया.

जज ने गोविंदाचामी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

31 अक्तूबर को अदालत ने गोविंदाचामी को दोषी ठहराया था.