गद्दाफ़ी के साथ कथित यौन हिंसा की जांच के आदेश

प्रकाशित

लीबिया की अंतरिम सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पूर्व राष्ट्रपति कर्नल गद्दाफ़ी अपनी मौत से ठीक पहले यौन हिंसा के शिकार हुए थे, ऐसी ख़बरों की सरकार जांच कर रही है.

उस घटना की मोबाईल के ज़रिए ली गई विडियो के सामने आने के बाद ये नए आरोप लगाए गए हैं.

अंतरिम सरकार पहले ही इस बात की जांच कर रही है कि क्या कर्नल गद्दाफ़ी को पकड़े जाने के बाद मार डाला गया था.

रूस के प्रधानमंत्री व्लाडीमिर पुतिन ने कर्नल गद्दाफ़ी की इन नई तस्वीरों पर घोर अप्रसन्नता जताई है.