ब्राज़ील के खेल मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया

प्रकाशित

ब्राज़ील के खेल मंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

खेल मंत्री ऑरलैंडो सिल्वा 2014 में ब्राज़ील में होने वाले फ़ुटबॉल विश्व कप आयोजन के प्रमुख थे.

इसी साल जनवरी में डील रूसेफ़ के राष्ट्रपति बनने के बाद ऑरलैंडो सिल्वा भ्रष्टाचार के आरोप के बाद इस्तीफ़ा देने वाले पांचवे केंद्रीय मंत्री हैं.

उन्होंने इस आरोप को मानने से इनकार किया है कि उन्होंने ग़रीब बच्चों में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए बने एक विशेष कोष से लाख़ो डॉलर के ग़बन में मदद की है.

ऐसी ख़बरें हैं कि कथित तौर पर इन पैसो का कुछ हिस्सा ब्राज़ील की कम्युनिस्ट पार्टी के पास भी पहुंचा था जो कि सत्ताधारी गठबंधन का एक हिस्सा है.