निलंबित राष्ट्रपति रूसेफ़ ने किया बचाव

इमेज स्रोत, AP
ब्राज़ील की निलंबित राष्ट्रपति ज़िल्मा रूसेफ़ सोमवार को सीनेट के समक्ष पेश होकर अपना बचाव किया है.
ज़िल्मा रूसेफ़ भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग का सामना कर रही हैं.
सीनेट के समक्ष पेश होते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उनकी अंतरात्मा एकदम पवित्र है.
उन पर आरोप है कि उन्होंने बढ़ रहे राजकोषीय घाटे को छुपाने के लिए बजट को ग़ैर क़ानूनी रूप से प्रभावित किया.
रूसेफ़ अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारती रहीं हैं. उन्होंने महाभियोग को तख़्तापलट कहा है.

इमेज स्रोत, Getty
ब्राज़ील के सांसद इसी सप्ताह ज़िल्मा रूसेफ़ को हटाए जाने के प्रस्ताव पर मतदान करेंगे.
संसद तय करेगी कि उन्हें पद से हटा दिया जाए या फिर से राष्ट्रपति बना दिया जाए.
उन्हें राष्ट्रपति पद से स्थायी रूप से हटाने के लिए 81 में से 54 सांसदों को मतदान करना होगा.
ब्राज़ील के एक अख़बार के मुताबिक़ अब तक 52 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में वोट डालने की बात कही है.
यदि 68 वर्षीय रूसेफ़ को पद से हटा दिया जाता है तो कार्यवाहक राष्ट्रपति माइकल टेमेर उनके कार्यकाल को पूरा करेंगे जो 2018 में समाप्त हो रहा है.






























