तुर्की में महिला पुलिसकर्मी पहन सकेंगी हिजाब

तुर्की हिजाब
प्रकाशित

तुर्की ने पुलिसकर्मी महिलाओं के हिजाब पहनने पर लगी रोक हटा ली है.

अब से तुर्की मेें महिला पुलिसकर्मी अपनी यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहन सकेंगी.

हालांकि ये हिजाब बिना किसी डिज़ाइन के और ड्रेस के रंग का ही होना चाहिए.

तुर्की की सत्ताधारी एके पार्टी लंबे समय से महिला पुलिसकर्मियों के हिजाब पहनने पर लगी रोक को हटाने के प्रयास कर रही थी.

वहीं राष्ट्रपति रैचेप तैयेप अर्दोआन के विरोधियों का कहना था कि ऐसा करना आधुनिक तुर्की के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों को कमज़ोर करना होगा.

अर्दोआन के समर्थकों ने हाल के दिनों स्कॉटलैंड और कनाडा की पुलिस की पहल का हवाला दिया था.

स्कॉटलैंड और कनाडा की पुलिस में शामिल महिलाओं को हिजाब पहनने की अनुमति हाल ही में दी गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)