रूस ने क्राइमिया में मिसाइलें तैनात की

इमेज स्रोत, RUSSIAN DEFENCE MINISTRY
रूस ने क्राइमिया के विवादित क्षेत्र में अत्याधुनिक एस-400 मिसाइलें तैनात करने का दावा किया है.
2014 में रूस ने क्राइमिया को यूक्रेन से अलग करवाया था, हाल के दिनों में क्राइमिया को लेकर रूस और यूक्रेन में तनाव फिर से बढ़ गया है.
इससे पहले रूस ने यूक्रेन पर क्राइमिया में घुसपैठ करवाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी थी कि यूक्रेन आग से खेल रहा है.
यूक्रेन ने इन आरोपों से इनकार किया है और तनाव को देखते हुए क्राइमिया के पास वास्तविक सीमा के पास अलर्ट जारी कर सैनिक तैनात किए हैं.
इसके अलावा दोनेत्स्क और लुहांस्क में विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाकों की सीमाओं पर भी यूक्रेन ने सैनिक तैनात कर दिए हैं.

इमेज स्रोत, AP
शुक्रवार को क्राइमिया की तरफ़ बढ़ते हुए यूक्रेन के टैंकों को देखा गया था.
क्राइमिया को लेकर बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन ने रूस पर लड़ाई के बहाने ढूंढने का आरोप लगाया है.
इस बीच रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि क्राइमिया को लेकर तनावपूर्ण स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यूक्रेन से राजनयिक संबंध ख़त्म किए जा सकते हैं.
अमरीका ने दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















