यौन शोषण जांच मामला: जज ने दिया इस्तीफा

इमेज स्रोत, AFP
ब्रिटेन की गृह मंत्री एंबर रुड ने घोषणा की है कि जज डेम लोवेल गोडार्ड ने बच्चों के यौन शोषण के मामलों की जांच के लिए गठित स्वतंत्र जांच दल से इस्तीफा दे दिया है.
नयूज़ीलैंड हाईकोर्ट की जज लोवेल को <link type="page"><caption> फरवरी 2015</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/uk-31130805" platform="highweb"/></link> में इंग्लैंड और वेल्स में बच्चों के यौन शोषण की जांच के लिए बनाए गए जांच दल का अध्यक्ष बनाया गया था.
इससे पहले जांच दल के दो अध्यक्षों ने जांच के दायरे में आ रही संस्थाओं से नज़दीकी कि चिंताओं के बीच पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
मार्च 2015 में निजी और सरकारी संस्थाओं के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों की पड़ताल के लिए जांच शुरू की गई थी.
गृह मंत्री का कहना है कि जल्द ही जांच दल के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी.
फिलहाल जज गोडार्ड के इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन देश आंतरिक मामलों के पर नज़र रखने वाले बीबीसी संवाददाता टॉम सेमंड्स बताते हैं कि जांच के लिए यह 'संकट' की तरह है.

इमेज स्रोत, Getty
एंबर रुड ने एक बयान में कहा, "मैं जांच में दिलचस्पी रखने वाले, विशेष कर पीड़ितों और बच गए लोगों को आश्वसना देना चाहती हूं कि, जांच का काम बिना किसी देरी के जारी रहेगा..."
उन्होंने कहा, "मैं जांच को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए डेम लोवेल गोडार्ड का धन्यवाद करनी चाहती हूं."
इस जांच का गठन स्थानीय अधिकारियों, धार्मिक संस्थानों, सशस्त्र बलों, सार्वजनिक और निजी संस्थानों, साथ ही जनता की नज़रों में रहने वाले लोगों पर लगाए गए आरोपों की पड़ताल करने के लिए किया गया था.
मामले में सार्वजनिक सुनवाई की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं.
लेकिन मार्च से प्रारंभिक सुनवाई लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में शुरू हो गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















