'मैं नौकरानी हूं, मेरी आवाज सुनो!'

इमेज स्रोत, JOYCE FERNANDES
- Author, बीबीसी ट्रेंडिंग
- पदनाम, क्या है चर्चित और क्यों?
- प्रकाशित
'जोस, तुम नौकरानी बनने के लिए ही जन्मी हो."
ब्राज़ील के साओ पाओलो शहर में घरेलू काम करने वाली जोस फर्नांडिस को कई बार अपने मालिकों का दुर्व्यवहार इसी तरह झेलना पड़ा.
एक दूसरे मालिक के बारे में जोस बताती हैं, "जब मैंने आगे की पढ़ाई करने के लिए छुट्टी मांगी तो उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि मेरे भाग्य में नौकरानी बनना ही लिखा है."
जोस अब रैपर (रैप संगीत बजाने या गाने वाली) हैं और स्कूल में इतिहास भी पढ़ाती हैं.
ऐसी छींटाकशी और कड़वे अनुभव के बाद जोस चाहती थीं कि वे कुछ ऐसा करें कि उनके जैसी दूसरी कामवालियों के अनुभव भी सामने आएं.

इमेज स्रोत, JOAO VALADARES CORREIO BRAZILIENZE
जोस ने अपनी कहानी फेसबुक पर डाली जिसमें लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई.
इस लोकप्रियता को देख कर जोस ने फिर हैशटैग #EuEmpregadaDoméstica (I Housemaid) यानी आई हाउसमेड नाम से पेज बनाया.
हैशटैग <link type="page"><caption> 'आई हाउसमेड'</caption><url href="https://www.facebook.com/euempregadadomestica/" platform="highweb"/></link> नाम के इस पेज पर कई घरेलू कामवालियों ने यौन दुर्व्यवहार और दूसरी प्रताड़नाओं के बारे में अपने अनुभव बांटे.
यह पेज काफी लोकप्रिय हुआ इसे अब तक 1 लाख 11 हजार लोगों ने लाइक किया है.
एक कामवाली ने लिखा है, "मेरी शादी का दिन मेरे लिए जीवन का सबसे शर्मिंदगी भरा दिन बन गया था. मुझे दुल्हन की ड्रेस इसलिए पहनने नहीं दिया गया ताकि मेहमानों को पता चल सके कि मैं नौकरानी हूं."
हालांकि जोस ये भी कहती है कि सारे मालिक बुरे नहीं होते, उनकी एक मालकिन ने ही उन्हें स्कूल जाकर दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया.
(बीबीसी <link type="page"><caption> मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-18190302" platform="highweb"/></link> दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप बीबीसी मॉनिटरिंग की खबरें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं. बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)



















