बिकनी में पुलिसवाली ने पकड़ा चोर

इमेज स्रोत, AP
स्वीडन की एक महिला पुलिसकर्मी एक चोर को पकड़ने के लिए खूब तारीफ़ें बटोर रही हैं.
असल में उन्होंने चोर को तब पकड़ा जब वो ड्यूटी पर नहीं थीं और बिकनी में अपने दोस्तों के साथ धूप सेंक रही थीं.
माइकेला केलनर ने <link type="page"><caption> अफ़्टॉनब्लाडेट</caption><url href="http://www.aftonbladet.se/nyheter/article23243059.ab" platform="highweb"/></link> अख़बार को बताया कि अपने एक साथी पुलिस अधिकारी के साथ उन्होंने मोबाइल फ़ोन चुराकर भाग रहे चोर का पीछा किया.
उन्होंने कहा कि अगर कोई कपड़ा नहीं पहना होता तब भी वो चोर का पीछा करतीं.
माइकेला के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी तस्वीर को दो दिन में ही नौ हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है.
ये वाक़या तब का है जब स्टॉकहोम के रालम्बशॉव पार्क में बुधवार को अपने दोस्तों के साथ धूप का मज़ा ले रही थीं.
एक आदमी बेघरों से जुड़ी कुछ सामग्री बेचने के बहाने उनके पास आया, जब वो कंबल के नीचे कुछ कागज़ खिसकाने लगा तो माइकेला को शक हुआ.
उस शख्स के वहां से जाते ही माइकेला के दोस्त ने देखा कि उनका मोबाइल फ़ोन गायब है.
माइकेला ने स्वीडिश समाचार वेबसाइट 'द लोकल' से कहा, ''वक्त नहीं था इसलिए मैं उसके पीछे भागी, 15 मीटर के करीब दूरी रही होगी. एक पुलिस अधिकारी दोस्त और मैंने उसे पकड़ लिया. उसने भागने की कोशिश की लेकिन हमने उसे मज़बूती से जकड़ लिया.''
चोरी किया गया फ़ोन बरामद कर लिया गया और चोर को भी गिरफ़्तार कर लिया गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















