इराक़ युद्ध पर टोनी ब्लेयर ने मांगी माफी

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर.
प्रकाशित

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने 2003 के इराक़ युद्ध में मारे गए लोगों के परिवार से माफी मांगी है. हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि वो परिवार उन्हें न कभी भूलेंगे और न माफ़ करेंगे.

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि खुफिया सूचनाएं ग़लत थीं और युद्ध के बाद की योजना खराब थी.

ब्लेयर ने कहा कि उन्होंने जो किया, वह उस समय के लिए ठीक था. उन्होंने कहा कि उनका अब भी यही मानना है कि इराक़ के लिए सद्दाम हुसैन का न होना ही ठीक है.

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिर ऐसा फ़ैसला लेने का मौक़ा मिला तो वो उसी तरह का फ़ैसला लेंगे.

ब्लेयर ने कहा कि सेना भेजने का फ़ैसला उनके दस साल के प्रधानमंत्री काल का सबसे दुखद और महत्वपूर्ण फ़ैसला था.

उन्होंने कहा कि वो बिना किसी बहाने के इस फ़ैसले की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हैं. उन्होंन उम्मीद जताई कि भविष्य के नेता इन ग़लतियों से सबक लेंगे.

इराक़ युद्ध में शामिल होने के फ़ैसले की जांच के लिए गठित चिलकॉट जांच समिति अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार ने सद्दाम हुसैन की तरफ से दिख रहे ख़तरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और अप्रशिक्षित सैनिकों को युद्ध में भेजा दिया गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)