छह दिन बाद मलबे में चार लोग ज़िंदा निकले

प्रकाशित

अफ्रीकी देश कीनिया की राजधानी नैरोबी में एक रिहायशी इमारत गिरने के छह दिन बाद मलबे से चार लोगों को जीवित निकाला गया है.

भारी बारिश के बीच शुक्रवार को ये इमारत गिर गई थी.

इससे पहले, मंगलवार को छह महीने के एक बच्चे को मलबे से जीवित निकाला गया था, लेकिन अगले दिन उसकी मां मृत पाई गई.

शहर के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस इमारत को गिराने के लिए चिन्हित कर दिया था क्योंकि उसे इंसानों के रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया था.

बीते शुक्रवार को गिरी इस छह मंजिला इमारत के गिरने से अब तक 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 80 लोग अब भी लापता हैं.

इमारत के मालिक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब संभवतः उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)