चार बड़े अधिकारी ट्विटर को कहेंगे अलविदा

इमेज स्रोत, KIMBERLEY WHITE
- Author, डेव ली
- पदनाम, उत्तरी अमरीका टेक्नोलॉज़ी रिपोर्टर
- प्रकाशित
सोशल मीडिया वेबसाइट 'ट्विटर' के चार शीर्ष अधिकारी कंपनी छोड़ रहे हैं.
ट्विटर के प्रॉडक्ट हेड केविन वेल और मीडिया प्रमुख केटी जैकब्स स्टैनटन्स अगले कुछ हफ़्तों में कंपनी छोड़ रहे हैं.
इसी तरह इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख अलेक्स रोएटर और मानव संसाधन विभाग के मुखिया स्किप शिपर भी अपने अपने पद से हट रहे हैं.
कंपनी के प्रमुख कार्यकारी जैक डोरसी ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि इन चारों अधिकारियों को "फ़ुरसत के कुछ क्षण मिलेंगे, जिनके वे हक़दार हैं."
उन्होंने यह भी कहा कि वे कंपनी में कुछ बड़े बदलाव करेंगे.
पहले ट्विटर ने आठ फ़ीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी. अब ऊंचे पदों पर बदलाव किए जा रहे हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
ट्विटर की मिनी वीडियो सेवा 'वाइन' के प्रमुख जैसन टॉफ़ भी अपने पद से हट रहे हैं.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे 'वर्चुअल रियलिटी' पर काम करने के लिए गूगल ज्वॉइन करने जा रहे हैं.
सोमवार को न्यूयॉर्क के शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान ट्विटर के शेयरों की क़ीमतों में 7 फ़ीसदी की गिरावट देखने को मिली.
वैसे बीते 12 महीनों में ट्विटर के शेयरों के मूल्य में कुल मिलाकर 60 प्रतिशत की गिरावट आई है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>






























