न्यूज़ अलर्ट: लीबिया में आईएस के असर पर बैठक

इमेज स्रोत,
लीबिया में अस्थिरता और चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का बढ़ता प्रभाव रोकने के लिए पश्चिमी देशों- अमरीका और इटली के विदेश मंत्री रोम में बैठक कर रहे हैं.
बैठक में क्षेत्रीय देशों के नेता भी शामिल होंगे.
बैठक में लीबिया के अलग-अलग राजनीतिक और हथियारबंद गुटों पर ये दबाव बनाया जाएगा कि वो संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त सरकार के प्रस्ताव को मान लें.

इमेज स्रोत, AFP
पश्चिमी मुल्कों को डर है कि आईएस लीबिया के हालात का फ़ायदा उठाकर वहां पैर पसारने की कोशिश में है.
जेनेवा में रूस, अमरीका और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि सीरिया संकट पर बातचीत कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्तेफ़ान द मिस्तुरा ने कहा कि बैठक में 40 समूहों को शामिल होने का न्योता दिया गया है. इसमें ईरान और तुर्की भी शामिल होंगे.
इससे पहले 2014 में इसी मामले पर हुई बैठक विफल हो चुकी है.

इमेज स्रोत, AFP GETTY
सीरिया सरकार ने उसमें विपक्षी गुटों की मांगें मानने से इनकार कर दिया था.
तीन दिन की भारत यात्रा के बाद जापानी प्रधानमंत्री शिंज़ो अबे आज सुबह स्वदेश लौट जाएंगे.
उनके दौरे के बीच भारत और जापान ने असैन्य परमाणु समझौता, तेज़ रफ़्तार ट्रेन टेक्नालाजी और सैन्य उपकरण तकनीक हस्तांतरण जैसे समझौते किए हैं.

इमेज स्रोत, AFP
सुपर सिरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट दुबई में ख़त्म हो रहा है.
भारत की साइना नेहवाल पहले ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>






























