ईरान: महिला परफ़ॉर्मर्स के कारण कॉन्सर्ट ही रद्द

इमेज स्रोत, Getty
ईरान की राजधानी तेहरान में एक कॉन्सर्ट को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि महिला संगीतकार उसमें परफॉर्म करने वाली थीं.
तेहरान सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के कंडक्टर अली राहबरी ने कहा कि पिछले हफ्ते विश्व कुश्ती क्लब चैम्पियनशिप में कॉन्सर्ट को शुरू होने से 15 मिनट पहले रद्द कर दिया गया.
राहबरी ने कहा कि उन्हें बताया गया कि कॉन्सर्ट में महिलाएं को परफॉर्म करने की इजाज़त नहीं है.
इसके बाद राहबरी ने कहा कि इस स्थिति में कॉन्सर्ट ही नहीं हो पाएगा.
ईरान में इससे पहले भी कॉन्सर्ट में महिलाओं के वाद्य बजाने पर रोक लगाई गई है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href=" https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>















