बाइडन नहीं होंगे उम्मीदवार की दौड़ में शामिल

जो बाइडन चुनाव नहीं लड़ेंगे
प्रकाशित

अमरीका के उप राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया है कि वो 2016 में होने वाले अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल नहीं होंगे.

जो बाइडन ने जब ये घोषणा की तब राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में उनके साथ मौजूद थे.

72 साल के जो बाइडन ने कहा कि उनका ये फ़ैसला इस साल की शुरुआत में उनके बेटे बीयू की कैंसर से हुई मौत की वजह से लिया गया है.

उन्होंने कहा कि बेटे की मौत के शोक की वजह से अब चुनाव प्रचार के लिए ज़्यादा वक्त नहीं बचा है.

जो बाइडन ने कहा कि वो उम्मीदवार नहीं होंगे लेकिन अगले साल होने वाले चुनाव के प्रचार में मुखर रहेंगे.

उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स के लिए बराक ओबामा की विरासत को पीठ दिखाना एक ग़लती होगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>