बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत की बीवी गिरफ़्तार

शहादत हुसैन की पत्नी गिरफ्तार
प्रकाशित

बांग्लादेश में पुलिस ने कहा है कि एक नाबालिग़ नौकरानी को पीटने के मामले में क्रिकेटर शहादत हुसैन की पत्नी को गिरफ़्तार किया गया है.

शहादत हुसैन और उनकी पत्नी पर 11 साल की नौकरानी को पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप है.

शाहदत हुसैन की पत्नी जैसमीन जहान को ढाका में उनके माता-पिता के घर से गिरफ़्तार किया गया जबकि शहादत हुसैन अब भी लापता हैं.

पिछले महीने नौकरानी के घायल हालत में सड़क पर मिलने के बाद से ही शहादत हुसैन और उनकी पत्नी लापता थे.

बताया जा रहा है कि नौकरानी क़रीब एक साल से उनके घर पर काम कर रही थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>