चीन के रसायन संयंत्र में धमाका

इमेज स्रोत, Getty
चीन के पूर्वी प्रांत शेनडोंग में एक रसायन संयंत्र में धमाका होने की ख़बरें मिल रही हैं जिसमें नौ लोग घायल हो गए हैं.
ज़िबो काउंटी में हुए इस धमाके के बाद घटनास्थल से लपटें उठती देखी गई हैं.
पीपुल्स डेली का कहना है कि गोदाम में धमाका हुआ है और अग्निशमन विभाग का दल घटनास्थल पर मौजूद है.
घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ही रिहाइशी इलाका है.
चीन में कुछ दिन पहले भी ख़तरनाक रसायनों के गोदाम में भीषण धमाका हुआ था.
पूर्वोत्तर शहर तियानजिन में हुए इस धमाके में कम से कम 116 लोग मारे गए थे.
<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


























