'हम पाकिस्तानी बच्चों के साथ हैं'

इमेज स्रोत, BBC World Service
इस साल ब्रिटेन के आधुनिक संसद के 750 साल और मैग्ना कार्टा समझौता के भी 800 साल पूरे हो गए हैं.
इस अवसर पर बीबीसी पेश कर रहा है दुनिया भर में हुए विरोध-प्रदर्शनों की चुनिंदा तस्वीरें.
इंग्लैंड के मैनचैस्टर की रहने वाली 15 साल की मारियामा इस तख़्ती को लिए पेशावर में मारे गए पाकिस्तानी स्कूली बच्चों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर रही हैं.
दिसंबर में हुए इस हमले में 133 बच्चों समेत 142 लोग मारे गए थे.

इमेज स्रोत, BBC World Service
दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में स्थित विल्टशायर में बच्चे अपने पार्क के अधिग्रहण के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं.
अन्ना वीलेट जिन्होंने यह तस्वीर ली है का कहना है, "हरीभरी जगह एक सामाजिक गोंद की तरह होता है जो गांवों को बांधकर रखता है."

इमेज स्रोत, BBC World Service
एनी लूईस की इस तस्वीर में 'नो मोर पेज थ्री' के लिए प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है. ये लोग महिलाओं की उपलब्धियों को अख़बार में जगह नहीं मिलने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं.
'द सन' अख़बार के पेज-3 पर अक्सर टॉपलेस मॉडलों की तस्वीरें छपती है.

इमेज स्रोत, BBC World Service
मैरी सिम्पसन ने इस तस्वीर को ट्वीट किया है. ये तस्वीर उन्होंने 24 सितंबर को ली थी जब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में बीबीसी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहा था.
प्रदर्शनकारियों को लगता था कि बीबीसी ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की है.

इमेज स्रोत, BBC World Service
बीबीसी के पत्रकार केविन शार्की ने यह तस्वीर ली है. यह तस्वीर उत्तरी आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के स्थानीय निवासियों की है जो छात्रों के कैंपस बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे यहां का माहौल ख़राब हो जाएगा.

इमेज स्रोत, BBC World Service
ये प्रदर्शनकारी बहरीन की सड़क पर शेख़ अली सलमान की रिहाई की मांग कर रहे हैं. यह तस्वीर बहरीन सेंटर फ़ॉर ह्युमन राइट्स की है. विपक्षी नेता शेख़ अली सलमान को आंतरिक मंत्री पर सवाल करने के एक दिन बाद गिरफ़्तार कर लिया गया था.

इमेज स्रोत, BBC World Service
ज़ोउ फ़ैंग ने अपने घर की यह तस्वीर भेजी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नवंबर 2014 में तियानजीन हिस्ट्रीकल आर्किटेक्टर रिस्टोरेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उनका घर ज़बरदस्ती उनसे छीन लिया है.

इमेज स्रोत, BBC World Service
यह तस्वीर रॉबिन रेवे ने लंदन में 11 जनवरी को ली है. लंदन की सड़कों पर शार्ली एब्डो और पेरिस में हुए हमले में प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हुए प्रदर्शन में सड़क पर बनी ड्रॉइंग.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




























