फ़लस्तीनियों को पैसे न देने पर अमरीकी विरोध

महमूद अब्बास
इमेज कैप्शन, हमास के नेता महमूद अब्बास ने पिछले सप्ताह ही इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में शामिल होने के लिए समझौता किया है.
प्रकाशित

इसराइल द्वारा कर से जुटाए गए पैसे को <link type="page"><caption> फ़लस्तीनियों को दिए जाने पर रोक लगाए जाने</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/01/150103_israel_palestine_funds_block_aj.shtml" platform="highweb"/></link> का अमरीका ने विरोध किया है.

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट <link type="page"><caption> (आईसीसी) में फ़लस्तीन के शामिल</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/01/150101_palestinian_criminal_court_sk.shtml" platform="highweb"/></link> होने के विरोध में इसराइल ने यह फ़ैसला किया है.

पिछले शनिवार को इसराइली अधिकारियों ने कहा था कि पिछले महीने फ़लस्तीनी प्राधिकरण के नाम पर लिए गए 1270 लाख डॉलर (क़रीब 805 करोड़ रुपए) रोक लिए गए हैं.

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा है कि इसराइल के इस क़दम से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा.

अमरीकी अनुदान

फ़लस्तीन

उन्होंने कहा, "हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि किसी भी तरह के तनाव बढ़ाने वाले काम न करें, जिससे सीधी बातचीत के पटरी पर लौटने में मुश्किल खड़ी हो. यह इसी तरह की कार्रवाई है."

उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका फ़लस्तीनी कार्रवाई से भी बहुत चिंतित है.

आईसीसी में शामिल होने को लेकर जेन साकी ने कहा कि फ़लस्तीनी क़दम से फ़लस्तीनी प्राधिकरण को मिलने वाले अमरीकी अनुदान में दिक़्क़त आ सकती है.

फ़लस्तीन
इमेज कैप्शन, फ़लस्तीन के पुनर्निर्माण में आ सकती हैं मुश्किलें.

माना जा रहा है कि आईसीसी में शामिल होकर फ़लस्तीनी संगठन इसराइल पर युद्ध अपराध के आरोपों को आगे बढ़ाना चाहता है.

इसराइल फ़लस्तीनियों के नाम पर कर संग्रह करता है और हर महीने 10 करोड़ डॉलर फ़लस्तीनी प्राधिकरण को ट्रांसफ़र करता है. प्राधिकरण के कुल बजट की यह दो तिहाई राशि है.

पिछले अप्रैल में इसराइल ने प्रतिमाह दी जाने वाली इस राशि को रोक लिया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>