साफ़ हवा में सांस लेने पर लगा टैक्स

इमेज स्रोत, AFP
- Author, बीबीसी ट्रेंडिंग
- पदनाम, क्या है लोकप्रिय और क्यों
- प्रकाशित
हवाई यात्रा के दौरान लगने वाले तरह तरह के अंतहीन टैक्सों के हम आदी हैं, मसलन, पैसेंजर टैक्स, डिपार्चर टैक्स, ईंधन लेवी.
लेकिन वेनेजुएला का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक क़दम आगे ही है. यहां स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए टैक्स लिया जा रहा है.
और सोशल मीडिया में इसकी खूब आलोचना हो रही है.
कराकस में मायकेटिया हवाई अड्डे पर यात्रियों को 20 डॉलर यानी करीब 1200 रूपए सांस लेने के लिए टैक्स के रूप में देने पड़ रहे हैं.
यह टैक्स उस नई प्रणाली के सेवा शुल्क के तहत वसूले जा रहे हैं, जो ओज़ोन की मदद से हवाई अड्डे की इमारत में लगे एयर कंडिशनिंग प्रणाली को शुद्ध करती है.
जल और वायु ट्रांसपोर्ट मंत्रालय का कहना है कि यह <link type="page"><caption> दक्षिण अमरीका</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/04/130407_venezuelan_world_electon_president_sp.shtml" platform="highweb"/></link> और कैरीबियाई देशों में पहला हवाई अड्डा है जहां 'यात्रियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा' के मद्देनज़र बैक्टीरिया के प्रसार को रोकने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग इस पर नाराज़गी जता रहे हैं और इसका मज़ाक बना रहे हैं.
रेडियो प्रजेंटर डेनियल मार्टिनेज़ ने ट्वीट किया, ''कोई मुझे मायकेटिया में ओज़ोन की बात समझाए. हवाई अड्डे के शौचालयों में पानी नहीं है, खिड़कियां टूटी हैं और आवारा कुत्ते घूमते हैं, लेकिन यहां कुछ हो न हो ओज़ोन ज़रूर है.''
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



















