भारत ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया

प्रकाशित

भारत के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया है और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के साथ हुए कथित अनुचित व्यवहार पर विरोध जताया है.

पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित

भारत के मुताबिक मंगलवार को कराची में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले का चेंबर ऑफ़ कमर्स में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था और 'उन्हें इसकी जानकारी आख़िरी मिनटों में दी गई थी.'

समाचार एजेंसी पीटीआई ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के हवाले से कहा कि बासित को बुलाकर भारत ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता ज़ाहिर की है.

भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले

ग़ौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले ने कहा था कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला है और पाकिस्तान को दूसरे देशों की समस्याओं की ओर देखने से पहले, अपनी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

भारत के उच्चायुक्त ने कहा था, "जो शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें और लोगों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए. भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में समस्याएँ हैं और आपको (पाकिस्तान को) अपनी प्रॉब्लम्स को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए, इससे पहले कि आप और लोगों की समस्याओं की बात करें."

कराची में काउंसिल ऑफ़ फ़ॉरन रिलेशन्स के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये सोमवार को कहा था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)