'स्कर्ट पहनकर न घूमें विदेशी महिलाएं'

प्रकाशित

<link type="page"><caption> द टाइम्स ऑफ़ इंडिया</caption><url href="http://timesofindia.indiatimes.com/india/Foreigners-must-shun-skirts-Culture-mantri/articleshow/53902860.cms" platform="highweb"/></link> ने लिखा है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारत आने वाली विदेशी महिला पर्यटकों को "ख़ुद की सुरक्षा के लिए" छोटे कपड़े और स्कर्ट नहीं पहनने की सलाह दी है.

उन्होंने इन महिलाओं को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है.

पर्यटन मंत्रालय की तरफ़ से इस बाबत भारत आने वाले विदेशियों को एक एडवाइज़री भी जारी की जाएगी.

आगरा में कुछ संवाददाताओं से बात करते हुए महेश शर्मा ने यह बयान दिया.

<link type="page"><caption> द हिन्दू</caption><url href="http://www.thehindu.com/todays-paper/minor-gangraped-juvenile-suspect-being-questioned/article9044283.ece" platform="highweb"/></link> ने लिखा है दिल्ली के जामिया नगर इलाक़े में रहनेवाली एक नाबालिग़ लड़की के साथ कई लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया.

इस वारदात में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है जो कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था.

पीड़ित लड़की के बयान के मुताबिक़ कई महीनों पहले एक पहचान वाले लड़के के साथ उसके शारीरिक संबंध बने थे जिसका उस लड़के ने एमएमएस बना लिया था.

आरोपी उसे वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पिछले कई महीनों से उसका शोषण कर रहा था.

लड़की ने कहा है कि उसकी आंखों में पट्टी बांधकर उसे दिल्ली से बाहर ले जाया गया जहां 25 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

<link type="page"><caption> हिन्दुस्तान टाइम्स</caption><url href="http://www.hindustantimes.com/delhi/delhi-ambulance-helpline-clogged-with-bogus-calls/story-rOzynIG9k8DWZ5d8fEme4M.html" platform="highweb"/></link> अख़बार ने लिखा है कि दिल्ली में एंबुलेंस हेल्पलाइन फ़र्ज़ी फोन कॉल्स के कारण जाम रहती हैं.

दिल्ली सेंट्रल एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विस के मुताबिक़ 22 अगस्त तक 30 दिनों के आंकड़ें बताते हैं कि एंबुलेंस नियंत्रण कक्ष में आए 2.64 लाख फ़ोन कॉल में क़रीब 96 फ़ीसदी फ़र्ज़ी कॉल, मिस्ड (ग़लती से मिला दिए गए) कॉल या ब्लैंक कॉल (जिसमें कोई बोले नहीं) थे.

सिर्फ़ 2 फ़ीसदी कॉल मेडिकल आपातकाल और पूछताछ के लिए किए गए थे. और 2 फ़ीसदी कॉल दूसरे कक्षों से किए गए विभागीय कॉल थे.

<link type="page"><caption> इंडियन एक्सप्रेस</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/920277/Indian-Express/August-29,-2016#page/1/1" platform="highweb"/></link> ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा है कि कश्मीर में जान किसी की भी जाए नुकसान देश का ही है.<link type="page"><caption> </caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link>

<link type="page"><caption> हिन्दुस्तान टाइम्स</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> ने लिखा है कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा, 'वाजपेयी सिद्धांत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. यदि हम इस संकट और हिंसा के चक्र से कश्मीर को निकालना चाहते हैं, तो हमें इसका पालन करना होगा और उन्हें (पाकिस्तान को) भी इसका पालन करना होगा.'

<link type="page"><caption> द हिन्दू</caption><url href="https://epaper.thehindu.com/index.php?rt=login/loginAction" platform="highweb"/></link> ने लिखा है कि महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि जो भी हिंसा के रास्ता को जो भी नकारेगा उससे वार्ता होगी. मुफ़्ती ने कहा कि वे इस बात से चिंतित हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बारे में कहा है कि लोगों का वार्ता से विश्वास उठ गया है. इसलिए वार्ता को सबसे पहले एक संस्थान के तौर पर फिर से स्थापित करना होगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)