हाजी अली में मज़ार तक जा सकेंगी महिलाएं

हाजी अली
    • Author, अश्विन अघोर
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

बाम्बे हाई कोर्ट ने आज महिलाओं को हाजी अली दरगाह में मज़ार के भीतर तक जाने की अनुमति दे दी है.

पहले महिलाएं सिर्फ़ बाहर तक ही जा पाती थीं, अंदर मज़ार तक जाने की अनुमति उन्हें नहीं थी.

इसके ख़िलाफ़ मुस्लिम महिला आंदोलन नाम की संस्था ने बाम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी.

इसमें कहा गया था कि जहां तक मर्द जा सकते हैं वहां तक औरतों को जाने की अनुमति हो.

इस याचिका पर फ़ैसले देते हुए ही बाम्बे हाई कोर्ट ने महिलाओं को दरगाह के भीतर तक जाने की अनुमति दी है.

हाई कोर्ट का ये फ़ैसला तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा.

हाजी अली ट्रस्ट का कहना है कि वो इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link>पर <link type="page"><caption> फ़ॉलो </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi%20" platform="highweb"/></link>भी कर सकते हैं.)