बंदिशों को तोड़ लड़कियां खेल रही हैं फ़ुटबॉल

मुंबई महिला फुटबॉल
    • Author, किंजल पंड्या वाघ
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, मुंबई से
  • प्रकाशित

मुंबई के एक मुस्लिम बहुल उपनगरीय इलाक़े में भी लड़कियां फ़ुटबॉल खेलती देखी जा सकती हैं.

दरअसल यहां कि कुछ मुस्लिम लड़कियां सामाजिक बंधनों को तोड़कर फ़ुटबॉल खेलने के लिए साथ जुड़ रही हैं.

नाज़नीन

नाज़नीन पिछले चार महीनों से इस फ़ुटबॉल टीम की हिस्सा हैं.

वो कहती हैं कि उनके स्कूल में लड़के, लड़कियों को फ़ुटबॉल टीम में शामिल होने नहीं देते थे ये कहकर कि लड़कियां ऐसे खेल नहीं खेलती हैं.

यही कारण है कि इन लड़कियों ने फ़ुटबॉल को चुना क्योंकि उन्हें इस खेल से प्यार है.

मुंबई महिला फुटबॉल

पुरानी परंपराओं को तोड़कर ये लड़कियां अपने हिजाब उतारकर फ़ुटबॉल बूट्स पहन रही हैं.

नाज़नीन के मुताबिक़ यहां लड़कियां बाहर नहीं खेलती हैं.

अगर वो खेलना भी चाहें तो पड़ोसी ऐतराज़ जताते हैं ये कहकर कि वो परिवार का नाम ख़राब करेंगी.

यहां ज़्यादातर महिलाएं बहुत सारे रोक-टोक के साथ बड़ी होती हैं.

एक स्थानीय एनजीओ ने इन लड़कियों को फ़ुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया.

सबा परवीन

सबा परवीन पिछले तीन सालों से यहां फ़ुटबॉल खेल रही हैं.

वो कहती हैं कि पहले क़रीब एक साल तक उन्होंने अपने परिवार को इसके बारे में नहीं बताया.

"मैं जब अपना पहला ट्रॉफ़ी लेकर घर गई, तब जाकर मैंने अपनी मां को इसके बारे में बताया."

आज वो नए खिलाड़ियों को फ़ुटबॉल सीखने में मदद करती हैं. परवीन फुटबॉल कोच बनना चाहती हैं.

मुंबई महिला फुटबॉल

इन टीनेज लड़कियों के लिए फ़ुटबॉल केवल एक खेल नहीं है, बल्कि एक ज़रिया है बंदिशों को तोड़ने का.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)