गुड़गांव में मीलों लंबा जाम

इमेज स्रोत, gurgaon.police.twitter
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में भारी बारिश के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.
भारी जाम को देखते हुए गुड़गांव में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. जयपुर हाइवे पर भी लंबा जाम लगा हुआ है.
गुड़गांव प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों से कम निकलें और ऑफिस जाने के लिए मेट्रो का सहारा लें. प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए आपात बैठक बुलाई है.

इमेज स्रोत, gurgaon.police
मीलों लगे लंबे जाम से निपटने के लिए सारी रात पुलिस अधिकारी सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रित करते नज़र आए.
गुड़गांव का हीरो होंडा चौक से लेकर, नेशनल हाइवे8, सुभाषचौक पर घंटों गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. लोग परेशान होते रहे. एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए जानकारियां देते रहे.
गुड़गांव पुलिस जाम से निपटने के लिए सारी रात सड़क पर गश्त लगाती रही. पुलिस ने लोगों को जाम की जानकारी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.

इमेज स्रोत, EPA
12 घंटे से अधिक समय तक लगे जाम में मोटरसाइकिलें, बस, कार और ट्रकों की लंबी कतार लगी रही. कई लोगों ने गाड़ियों में ही रात गुजारी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)






























