एक सिगरेट ने ली पेंटर की जान

प्रकाशित

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक अजीबोगरीब दुर्घटना हुई जिसमें 35 साल के एक पेंटर की सिगरेट से जलकर मौत हो गई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से शनिवार को बताया कि पेंटर ने शरीर पर लगे पेंट छुड़ाने के लिए थिनर (उच्च ज्वलनशील पदार्थ) लगाया और फिर सिगरेट जलाई.

इससे उनके पूरे शरीर में आग लग गई.

दरअसल शुक्रवार को वे काम के बाद कारुमाथमपट्टी अपने घर लौटे. रात में उन्होंने अपने पैर और हाथ में लगे पेंट को छुड़ाने के लिए थिनर लगाया. और फिर एक सिगरेट सुलगाई.

एक चिंगारी थिनर पर पड़ी और तुरंत आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पेंटर का पूरा शरीर इसकी चपेट में आ गया.

चीख़ सुनकर पड़ोसी दौड़े आए. फिर उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस का कहना है कि इससे पहले कि इलाज शुरू होता उनकी मौत हो गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)