जब 'बैटमैन' आया दिल्ली..

- Author, विदित मेहरा
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
- प्रकाशित
बच्चों का 'फ़ैंसी ड्रेस' कॉम्पटिशन तो सबने देखा है, पर भारत की राजधानी दिल्ली में दिखा बड़ों का 'फ़ैंसी ड्रेस' कॉम्पटिशन. मौका था दिल्ली में आयोजित 'कॉमिक कॉन' का जो 4 दिसंबर से शुरू हुआ.

'कॉमिक कॉन' में कॉज़ प्ले कॉम्पटिशन होता है जो हर दिन होता है.

कॉम्पटिशन के विजेता को 'बीजिंग कॉमिक कॉन' की टिकट इनाम में मिलती है.

विजेता नेशनल इंडियन चैंपियनशिप के लिए भी क्वॉलिफ़ाई माना जाता है जो साल के अंत में होगा.

कॉम्पटिशन में आप अपने पसंददीदा कॉमिक, गेम, सुपरहीरो या एनिमेशन के किसी भी किरदार की वेशभूषा में आ सकते हैं.

इस बार भारत में 'बैटमैन' सिरीज़ के मशहूर किरदार 'जोकर' ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

'मोर्टल कॉमबैट' नामक गेम के किरदार 'सबज़ीरो' ने ख़ूब तारीफ़ें बटोरी.

फ़िल्म 'हैरी पॉटर' के किरदार में हरमाइनी क्रेंजर अपनी जादुई छड़ी के साथ नज़र आईं.

गेम 'कॉल ऑफ़ ड्यूटी' के इस क़िरदार को देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसकी तैयारी में कितना समय लगा होगा.

कई लोग हाथ में तलवार लेकर शान से चल रहे थे जिनमें से ये भी एक थीं.

जॉ़ज लुकास के पॉपुलर 'स्टार वार्स' सिरीज़ के खलनायक 'डार्थ वेडर' भी कॉमिक कॉन में मौजूद थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>




























