गुजरात में निगम चुनाव, आनंदीबेन की परीक्षा की घड़ी

इमेज स्रोत,
गुजरात में आज अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर के नगर निगमों के लिए वोट डाले जाएंगे. चुनावों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.
29 नवंबर जिला पंचायतों, तालुका पंचायतों और नगरपालिका के लिए चुनाव होंगे.
आरक्षण के लिए पटेल समुदाय के आंदोलन के बाद गुजरात की मुख्यमंत्री और पटेल समाज से संबंध रखने वाली आनंदीबेन पटेल के लिए ये चुनाव बड़ी चुनौती माने जा रहे हैं.

इमेज स्रोत, epa
ब्रसेल्स में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पेरिस हमलों के बाद बेल्जियम में घोषित की गई शीर्ष स्तर की सुरक्षा चेतावनी को आगे बढ़ाने पर फ़ैसला लेगी.
उधर पूर्वी भूमध्यसागर में रूसी सेनाओं के युद्धाभ्यास का आज दूसरा दिन है. इसी बीच सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर रूसी हवाई हमले जारी हैं.
अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी आज से मध्यपूर्व के दौरे पर हैं. इस दौरान वे इसराइल और फ़लस्तीनी क्षेत्र में भी जाएंगे.

इमेज स्रोत, Getty
हांगकांग में पिछले साल हुए लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं. 18 डिस्ट्रिक्ट काउंसिल्स के लिए हो रहे ये चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं.
फिलहाल ज़्यादातर काउंसिल्स पर चीन समर्थक पार्टियों का नियंत्रण है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सिरीज का दूसरा मैच रविवार को रायपुर के नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
पहले मैच में भारत को जीत कर भी ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)




























