भारत के निर्यात में लगातार कमी

भारत निर्यात
प्रकाशित

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के निर्यात में लगातार नौंवें महीने कमी आई है.

अगस्त में निर्यात 20.66 फीसद तक यानी 21.26 अमरीकी डॉलर तक गिर गए. इससे व्यापार घाटा और बढ़ गया है.

देश के निर्यात में आई इस इस कमी का कारण वैश्विक मंदी और दुनिया भर में घटती उत्पाद कीमतों को माना जा रहा है.

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में सोने के बढ़े आयात के कारण आयात में भी 9.95 फीसद गिरावट आई है.

इससे व्यापार घाटा 12.47 अरब अमरीकी डॉलर तक बढ़ गया है.

गिरावट पर चिंता

पैट्रोलियम उत्पाद
इमेज कैप्शन, पैट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में गिरावट

बहरहाल, जुलाई की तुलना में अगस्त में व्यापार घाटा थोड़ा कम हुआ है. जुलाई में व्यापार घाटा 12.81 अरब अमरीकी डॉलर था.

पिछले साल अगस्त में ये आंकड़ा 10.66 अरब अमरीकी डॉलर था.

निर्यात में जिन क्षेत्रों में गिरावट देखी गई उनमें पैट्रोलियम उत्पाद(47.88 फीसदी), इंजीनियरिंग(29 फीसदी), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद(12.78 फीसदी) और कालीन(22 फीसद) हैं.

निर्यातकों ने लगातार गिरावट पर चिंता ज़ाहिर की है.

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइज़ेशन के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा है कि सरकार को इस गिरावट को रोकने के लिए तत्काल ब्याज़ अनुदान स्कीम जैसे कुछ कदम उठाने चाहिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)