न्यूज़ अलर्ट: बाढ़ पीड़ितों ने बुलाया कश्मीर बंद

कशमीर में बाढ़
प्रकाशित

आज जिन ख़बरों पर नज़र है उनमें भारत प्रशासित कश्मीर में बंद, सलमान ख़ान के 'हिट एंड रन' केस की सुनवाई और ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति की ईरान यात्रा अहम हैं.

ट्रेडर यूनियनों के समूह, कश्मीर इकनॉमिक एलाएंस ने सात सितंबर को 'काला दिवस' घोषित कर बंद का आहवान किया है.

उनका कहना है कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में एक साल पहले आई बाढ़ के पीड़ितों का पुनर्वास करने में असफल रही है.

विपक्षी दल नेशनल कान्फ़्रेंस और अलगाववादी दल हुर्रियत कान्फ़्रेंस ने भी इस बंद का समर्थन किया है.

सलमान ख़ान का केस

सलमान ख़ान

बॉम्बे हाई कोर्ट सलमान ख़ान 'हिट एंड रन' मामले की सात सितंबर से फिर सुनवाई शुरू करेगा.

इससे पहले 26 अगस्त को सलमान ख़ान के वकील अमित देसाई ने अदालत को जानकारी दी थी कि उनके केस की पेपरबुक (दस्तावेज़ों की फ़ाइल) में कुछ दस्तावेज़ संलग्न नहीं हैं.

इस पर कोर्ट ने रजिस्ट्री को नई पेपर बुक बनाने का निर्देश दिया था.

सैमसंग का नोट-5

सैमसंग नोट5

सैमसंग अपना नया गैलेक्सी नोट-5 नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान लांच करेगा.

इसी कार्यक्रम में नए नोट-5 की विशेषताओं और क़ीमत के बारे में जानकारी दी जाएगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति

फ्रांसुआ ओलांद

फ्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद सोमवार को पेरिस में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

राष्ट्रपति ओलांद सीरिया में इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों पर हवाई हमलों और यूरोप में प्रवासियों की समस्या से जुड़े सवालों के जबाब देंगे.

मोरोक्को के चुनाव

मोरोक्को

मोरोक्को की राजधानी राबात में इस सप्ताह के अंत में हुए क्षेत्रीय और नगरपालिका चुनावों के निरीक्षक सात सितंबर को एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

इस दौरान वे अपनी रिपोर्ट के नतीजे पेश करेंगे.

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति ईरान में

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति हाइन्ज़ फिशर(बांए)

ईरान का दुनिया की छह ताक़तों से परमाणु कार्यक्रम पर ऐतिहासिक समझौता होने के बाद पहली बार ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति हाइन्ज़ फिशर ईरान का दौरा करेंगे.

2004 के बाद किसी यूरोपीय देश के प्रमुख की ये पहली ईरान यात्रा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>