गुरदासपुर के थाने में हुआ धमाका

इमेज स्रोत, AFP
पंजाब के गुरदासपुर के उस थाने में धमाका हुआ है जहाँ सोमवार को पुलिस और तीन चरमपंथियों के बीच घंटों मुठभेड़ हुई थी.
स्थानीय संवाददाता रविंदर सिंह रॉबिन के मुताबिक दीनानगर के उस थाने में चरमपंथियों से बरामद हुए बम-ग्रेनेड और बाक़ी असला 'डिफ़्यूज़' किया जा रहा है.
माना जा रहा है कि धमाके के समय वहाँ पुलिस और बम निष्क्रिय करने वाले दल के लोग मौजूद थे लेकिन किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है.
पुलिस के अनुसार वहाँ चरमपंथियों के लाइव ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुए हैं.
सोमवार को हुई मुठभेड़ और उससे पहले हुए चरमपंथी हमले में तीनों चरमपंथी, पुलिस एसपी समेत चार पुलिसकर्मी और तीन आम नागरिक मारे गए थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)


























