आप के विधायक दो दिन की पुलिस रिमांड में

आप विधायक मनोज कुमार
इमेज कैप्शन, आप विधायक मनोज कुमार
प्रकाशित

कोंडली सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार को गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.

पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि मनोज कुमार के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का एक पुराना मामला है, जिसके बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार मनोज के ख़िलाफ़ ज़मीन के फर्जीवाड़े, सुरक्षा बलों को भड़काने और महिला के साथ गलत तरीके से पेश आने के आरोप हैं. इन आरोपों के मद्देनजर मनोज पर चार एफ़आईआर दर्ज हैं.

मनोज कुमार को बाद में कड़कड़डुमा कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ उनके वकील एचएस फुल्का ने कोर्ट में उनका पक्ष रखा.

फुल्का ने बाद में संवाददाताओं को बताया, "पुलिस ने अदालत से 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने दो दिन की रिमांड मंज़ूर की."

आप का जवाब

आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर
इमेज कैप्शन, आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर

आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने मनोज कुमार का समर्थन किया.

उन्होंने ट्वीट किया, ''दिल्ली में हज़ारों एफ़आईआर लंबित हैं. आज तक मोदी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन 2014 की एफ़आईआर पर विधायक मनोज को आज गिरफ्तार किया, गुजरात फार्मूला.''

मनोज कुमार से पहले फ़र्जी डिग्री मामले में आप के विधायक और पूर्व क़ानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>