जैश ने ली तंगधार मुठभेड़ की ज़िम्मेदारी

इमेज स्रोत, AP
चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया है कि रविवार को भारत प्रशासित कश्मीर में हुई मुठभेड़ में उसके लोग शामिल थे.
रविवार को कुपवाड़ा ज़िले के तंगधार इलाक़े में भारतीय सुक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन चरमपंथी मारे गए थे.

इमेज स्रोत, BBC World Service
भारतीय सेना के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि रविवार को सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम कर दी गई.
'घुसपैठ से इनकार'
प्रवक्ता के मुताबिक़, चरमपंथी लाइन ऑफ़ कंट्रोल पार कर भारतीय सीमा में घुस आए और दो घरों पर क़ब्ज़ा कर ज़ोरदार गोलीबारी शुरु कर दी.
इसके बाद भारतीय सेना के साथ चली कई घंटे की मुठभेड़ के बाद तीन चरमपंथी मारे गए.

इमेज स्रोत, PTI
जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा कि किसी ने कोई घुसपैठ नहीं की. मुठभेड़ में जैश के लोग शामिल थे, जो भारत प्रशासित कश्मीर में ही रहते हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



























