दिल्ली ने चेन्नई को दी शिकस्त

प्रकाशित

मंगलवार को आईपीएल-8 में खेले गए मुक़ाबले में दिल्ली डेयरडेेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर अंंक तालिका में पहले स्थान पर चल रही उसकी जीत की लय बिगाड़ दी.

दिल्ली के सामने जीत के लिए केवल 120 रनों का लक्ष्य था जो उसने 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया.

इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 119 रन बनाए थे.

दिल्ली की जीत में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 70 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

वैसे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतरी चेन्नई की हालत तभी खराब हो गई जब 9.2 ओवर के बाद उसका स्कोर तीन विकेट पर केवल 46 रन था.

गेंदबाजों का दबदबा

दिल्ली के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान और एलबी मोर्कल के अलावा शाहबाज़ नदीम और जयंत यादव की गेंदों के सामने चेन्नई के बल्लेबाज़ खुलकर खेल ही नहीं सके.

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 24 गेंदों पर केवल 27 रन बना सके तो ब्रैंडन मैक्कुलम 21 गेंदों पर केवल 11 रन बनाकर आउट हुए.

दिल्ली के ज़हीर खान ने केवल 9 रन देकर 2 और मोर्कल ने भी 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

ये दिल्ली की 13 वें मैच में पांचवी जीत रही. हालांकि इस जीत से उसकी स्थिति पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा क्योंकि वो पहले ही प्ले ऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

दूसरी ओर चेन्नई की ये 13 मैच में पांचवीं हार रही.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)