तस्वीरें: चाय की चुस्कियों में घुलती कड़ाके की सर्दी
उत्तर भारत इन दिनों ठंड का प्रकोप झेल रहा है. एक ओर जहाँ लोग सर्दी से परेशान हैं वहीं रेल और हवाईयाता बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

इमेज स्रोत, AP
भारत के कई इलाक़ों को ठंड ने पूरी तरह अपने आग़ोश में ले लिया है. हर तरफ़ कोहरा, शीतलहर और ठिठुरते लोग.

इमेज स्रोत, AP
इस ठिठुरती ठंड से न सिर्फ़ इंसान बल्कि जानवर भी परेशान हैं. रोड के किनारे सोते लोगों के साथ जानवर भी राहत तालाश करते नज़र आए.

इमेज स्रोत, AP
ठंड दूर करने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं.

इमेज स्रोत, AP
कड़कड़ाती ठंड में सड़क के किनारे बैठे इन मज़दूरों का चाय की गरम प्याली का सहारा है.

इमेज स्रोत, AP
जम्मू में लोग ठंड के क़हर से बचने के लिए बुझती आग का सहारा भी नहीं छोड़ना चाहते.

इमेज स्रोत, AP
उत्तर-भारत में सबसे ज़्यादा सर्दी का क़हर झेलने वालों मे से एक है कश्मीर जहां झील भी बर्फ़ीली हो चुकी है और जैसे चारों तरफ़ बर्फ़ की चादर बिछी हुई है.

इमेज स्रोत, AP
दिल्ली के पार्क में घने कोहरे के बावजूद व्यायाम करने आए व्यक्ति ऐसे लोगों की संख्या लगभग न के बराबर रह गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)






























