न्यूज़ अलर्ट: आमिर की 'पीके' पर सुनवाई

इमेज स्रोत, EPA
बुधवार के जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें आमिर की फ़िल्म पीके पर लगे आरोपों पर न्यायिक सुनवाई, ईरान के परमाणु मुद्दे पर वार्ता और बीसीसीआई की बैठक शामिल हैं.
जीएसटी संशोधन पर चर्चा
भारत में वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) में संशोधन के क़ानून पर आज लग सकती है मुहर. संशोधित बिल में केंद्र और राज्यों के बीच विवादित मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश किए जाने की संभावना है.
सरकार इस विधेयक को 23 तारीख को ख़त्म हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करना चाहती है.
ममता मिलेंगी राष्ट्रपति से
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाक़ात करने पहुंच रही हैं. राष्ट्रपति की हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई थी.

इमेज स्रोत, AFP
बनर्जी का ताज़ा दौरा उस समय हो रहा है कि जब तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी नेता और मंत्री मदन मित्रा की गिरफ़्तारी से नाराज़ होकर भाजपा के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ने का फ़ैसला किया है.
कोयला खनन पर इंटक की बैठक
कोयला खनन पर सरकारी एकाधिकार के विपरीत निजी कंपनियों को स्थान देने के प्रस्तावित बिल के ख़िलाफ़ आज कांग्रेस समर्थित मज़दूर संगठन इंटक बैठक करेगी. इंटक की बैठक में दूसरी बड़े मज़दूर संगठन भी हिस्सा लेंगे.
इन संगठनों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस योजना के अमल में आने से लोगों के रोज़गार चले जाएंगे.

इमेज स्रोत, AFP
मुंबई की एक अदालत आज बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान की फ़िल्म पीके पर लगे अश्लीलता के आरोपों की जांच करेगी. फ़िल्म के पोस्टर पर दिखाए गए आमिर ख़ान की तस्वीर को अश्लील बताते हुए उसके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गई है.
अदालत को फ़ैसला लेना है कि इस मामले को सुनवाई के लिए लिया जाए या नहीं.
लवासा सिटी में वर्ल्डफ़ेस्ट

मुंबई की एक इवेंट एजेंसी फ़ेरिसव्हील एंटरटेनमेंट आज से लवासा सिटी में वर्ल्डफ़ेस्ट शुरू कर रही है जो 21 तारीख़ तक चलेगा. इस फ़ेस्टिवल में दस अलग अलग देशों के संस्कृति कर्मी और कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे.
जो देश इसमें भागीदारी कर रहे हैं वो हैं - ब्राज़ील, इथियोपिया, मिस्र, लिथुआनिया, मालदीव, नाइजीरिया, पोलैंड, स्लोवेनिया, श्रीलंका और थाईलैंड.
बीसीसीआई की बैठक

इमेज स्रोत, AFP
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बोर्ड की 85वीं सालाना आम बैठक आज चेन्नई में हो रही है.
यह बैठक 20 नवंबर को होनी थी लेकिन वर्किंग कमेटी ने इसे स्थगित कर दिया था.
दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में शुरू हो गया है.
इस मैच से टीम में वापसी कर रहे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया है.

इमेज स्रोत, Getty
ईरान के कार्यक्रम पर बैठक
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते को लेकर बातचीत आज से फिर जेनेवा में शुरू हो रही है.
यूरोपीय यूनियन ने इसकी तसदीक़ की है. 24 नवंबर को विएना में यह बातचीत थम गई थी.

इमेज स्रोत, AFP
ईरान ने भी घोषणा की थी कि चीन, अमरीका, फ्रांस, यूके, रूस और जर्मनी के साथ बैठक फिर होगी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




























