न्यूज़ अलर्टः तूफ़ान नीलोफ़र की चेतावनी

इमेज स्रोत, JAMIE KEN NEDY
भारत के मौसम विभाग ने रविवार देर रात देश के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे समुद्री तूफ़ान नीलोफ़र को लेकर चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में उठा यह तूफ़ान अगले चौबीस घंटे में भीषण रूप ले सकता है.
शुरुआती चेतावनी के मुताबिक नीलोफ़र तूफ़ान के असर से गुरुवार को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में तेज़ बारिश हो सकती है.
महाराष्ट्र की सियासी हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय पार्टी में शिवसेना के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लेकर भारतीय जनता पार्टी की कवायद तेज़ हो गई है.

इमेज स्रोत, AFP
इसी सिलसिले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव जेपी नड्डा मंगलवार को मुंबई जा सकते हैं. भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नेता का नाम तय हो सकता है.
चुनावों में जीत
यूक्रेन में हुए चुनावों में यूरोप समर्थक राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको के गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं ब्राज़ील में मौजूदा राष्ट्रपति जील्मा रूसैफ़ फिर से सत्ता में वापसी कर रही हैं.
यूक्रेन और ब्राज़ील के चुनावी नतीज़ों से भी हम आपको रूबरू कराते रहेंगे.

इमेज स्रोत, Getty
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>






























